जहानाबाद, जनवरी 27 -- - एनएच 22 पर नेर गांव के समीप हुआ हादसा - डायल 112 के वाहन से घायलों को रेफरल अस्पताल में कराया गया भर्ती मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेर के निकट एनएच 22 पर टेंपो दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह की है। घायलों में दो राजेश कुमार और चंदन दास बंसी बिगहा थाना बेलागंज का रहने वाला है जबकि एक घायल टेंपो चालक राकेश कुमार जहानाबाद का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 102 पर एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। टेंपो पर फल लदा था। दोनों घायल फल विक्रेता थे वे लोग जहानाबाद मंडी से फल खरीद कर बेलागंज ले जा रहे थे। इसी क्रम में ऑटो पलट गया। जिससे उसपर सवार सभी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.