जहानाबाद, मई 31 -- पिकअप पर लोड आम एवं लीची आधे से ज्यादा बर्बाद कलेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर कलेर बाजार के समीप एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर मुर्गा की दुकान में घुस गया। घटना शनिवार अहले सुबह की है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन की गति इतनी तेज थी कि वह मुर्गा मांस के दुकान को तोड़ते हुए उसमें घुस गया। उसके बाद वहीं पर वाहन पलट गया। इस घटना में पिकअप वैन का चालक घायल हो गया, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में इलाज किया गया। वहीं उक्त वाहन में आम एवं लीची लोड किया गया था जो आधे से ज्यादा बर्बाद हो गया। हालांकि मौके पर कलेर थाना की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और जमीन पर बिखरे हुए फल को सुरक्षित स्टोरेज कर दिया। इस घटना को लेकर कलेर पुलिस ने बताया कि घायल चालक महेश साहनी जो वैशाली का रहन...