संभल, फरवरी 14 -- संभल जनपद के गुन्नौर स्थित नेहरू चौक पर फल मंडी के चलते सोमवार को लंबा जाम लग गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों और फल विक्रेताओं द्वारा लगाए गए ठेलों व रखे गए सामान के कारण मार्ग संकरा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। काफी देर तक रास्ता न मिलने से मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर एंबुलेंस को निकलवाया। प्रतिदिन लगने वाली अस्थायी फल मंडी के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों और व्यापारियों ने प्रशासन से स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...