पटना, दिसम्बर 25 -- कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि राज्य में फल एवं उद्यानिकी क्षेत्र को वैज्ञानिक, संगठित और बाजारोन्मुख बनाया जाएगा। किसानों की आय में वृद्धि के लिए पांच वर्ष का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मीठापुर स्थित कृषि भवन में गुरुवार को आयोजित परिचर्चा में उन्होंने कहा कि राज्य में फल एवं उद्यानिकी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बहुआयामी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वैज्ञानिक उत्पादन प्रणाली को बढ़ावा, उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री की उपलब्धता, आधुनिक पैकेजिंग, सुदृढ़ कोल्ड चेन नेटवर्क तथा प्रभावी विपणन व्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। नीबू, माल्टा, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट जैसे उच्च मूल्य वाले फलों के उत्पादन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त हो सक...