जहानाबाद, जुलाई 25 -- नुकसान का आकलन कर किसानों को दिया जाए मुआवजा बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों को मरम्मत करने की आवश्यकता जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। फल्गु नदी में आई बाढ़ के कारण जिले के घोसी और मदनगंज प्रखंड में व्यापक क्षति हुई जिससे सैकड़ों की संख्या में किसान प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण कई पुल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक सड़कें बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उक्त बातें घोसी के पूर्व विधायक राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि फल्गु में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने व्यापक क्षति की बात बतायी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से धान की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। कई पंचायतों में बिचड़ा और लगी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.