मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमजान शुरू होते ही फलों की कीमत आसमान छूने लगी है। नतीजतन रोजेदारों के इफ्तार की थाली महंगी हो गई है। अधिकांश फलों की कीमतों में 10 से 20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। सबसे सस्ता बिकने वाला पपीता, खरबूज, तरबूज व केला तक महंगा मिल रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि इस समय वैसा कोई फल बाजार में नहीं मिल रहा, जो स्थानीय हो। सारे फल बाहर से आ रहे हैं। कंपनीबाग के फल विक्रेता अमित कुमार साह ने बताया कि लोग महंगाई के कारण पपीता, खरबूज, तरबूज की खरीदारी कर रहे हैं। तरबूज आंध्रप्रदेश से आ रहा है। केला मद्रास और भूसावल से पहुंच रहा है। डाभ के भाव भी 20 रुपये तक चढ़े आमगोला के मो. असलम ने बताया कि रमजान से पहले नारियल का डाभ 50 रुपये में मिल रहा था। अब वहीं डाभ 60 से 70 रुपये में मिल रहा ह...