अमरोहा, फरवरी 26 -- महाशिवरात्रि पर्व के चलते फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। लगभग सभी फलों के दाम में वृद्धि हुई है। फलों के दाम 10 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। त्योहार से पहले फलों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। महाशिवरात्रि पर्व के चलते बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं पर्व के चलते फलों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि इसके बावजूद फल की दुकानों में लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि व अगले कुछ दिन में रमजान शुरू होने की वजह से फलों के दाम बढ़े हुए हैं। बीते दिनों जो फल 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे थे, वहीं अब उनके दाम 100 से 160 रुपये प्रति किलो तक हो गए हैं। केले के दाम प्रति दर्जन 50 रुपये से बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। फलों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ रहा है। फल विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.