कोटद्वार, नवम्बर 17 -- श्री गणेश गिरि धर्मार्थ समिति की ओर से स्व.गणेश गिरि फलाहारी बाबा की 88 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 3 व 4 दिसंबर को महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव में आचार्य देवी प्रसाद भट्ट के निर्देशन में समस्त गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सोमवार को समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। तय किया गया कि महोत्सव के प्रथम दिवस 3 दिसंबर को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्राचीन वट वृक्ष के नीचे धूना स्थापना की जायेगी व शाम को संतों का भंडारा होगा। द्वितीय दिवस 4 दिसंबर को प्रात: आचार्यों द्वारा बाबा की मूर्ति का स्नान व अभिषेक किया जायेगा। तत्पश्चात हवन कर भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जायेगा। बैठक में समिति अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव सुमित नेगी, रणजीत सिंह नेगी, एडवोकेट हेम...