मेरठ, दिसम्बर 2 -- मवाना। रविवार देर रात मवाना के फलावदा रोड पर चढ़त के दौरान शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मारपीट भी हुई। पुलिस के पहुंचने से ही शराबी भाग गए। नगर के फलावदा रोड पर रविवार रात एक बारात की चढ़त हो रही थी। आरोप है कि इस दौरान शराब के नशे में धुत कुछ युवकों की आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराबी युवकों ने एक-दूसरे पर लात घूसों की बारिश कर दी, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। बारात में शामिल लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हंगामा करने वाले युवक बारात से निकलकर फरार हो चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...