मेरठ, जुलाई 11 -- फलावदा। नगर पंचायत फलावदा में ठेकेदार के पास कार्यरत एक कर्मचारी शुक्रवार को नगर पंचायत की छत से गिरकर घायल हो गया। घायल कर्मचारी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घायल कर्मचारी की पत्नी ने उसके साथियों पर शराब पिलाकर जाति सूचक शब्द कहने और धक्का देकर गिरने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर पंचायत के मोहल्ला आंबेडकर निवासी राहुल जाटव नगर पंचायत में ठेका प्रथा में कार्यरत कर्मचारी है। उसकी पत्नी सविता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका पति साथी कर्मचारी अमित गुर्जर दो अन्य कर्मचारियों के साथ शुक्रवार की शाम नगर पंचायत की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान पति के साथियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.