अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। फलसीमा में सड़क कटिंग कार्य के शुभारंभ पर राजनीति गरमा गई है। सोमवार को कांग्रेस ने शुभारंभ पर भाजपा के साथ प्रशासन को घेरा है। कांग्रेस का कहना है कि सड़क के शुभारंभ पर क्षेत्रीय विधायक को बुलाने के बजाए भाजपा नेताओं को तवज्जो दी गई, जो विशेषाधिकार का हनन है। रविवार को मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत फलसीमा ग्राम पंचायत के लिए सड़क कटिंग कार्य शुरू हुआ। 69 लाख से बनने वाली सड़क का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। इस दौरान नेताओं ने सड़क को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। वहीं, भाजपा नेताओं से सड़क कटिंग कार्य का शुभारंभ करने पर कांग्रेसी भड़क गए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने यहां तक कह दिया कि जिले में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.