अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिंजरे लगाए हैं। रविवार सुबह फलसीमा में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हुआ। पिछले चार दिन में ही जिले में वन विभाग तीन गुलदार पकड़ चुका है। अल्मोड़ा में नगर से लेकर गांवों तक गुलदार की दहशत इन दिनों काफी बढ़ गई है। इस कारण लोग परेशान हैं। गुलदार के लोगों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं। फलसीमा और आसपास के क्षेत्रों में भी गुलदार का आतंक बढ़ने पर लोगों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभाग ने पिंजरा लगाया। रविवार सुबह लगभग चार बजे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है। इससे लोगों को गुलदार की दहशत से निजात मिलने की उम्मीद है। पिंजरे में फंसने पर वन कर्मियों की ओर से गुलदार को रेस...