अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- उदयशंकर नाट्य एकेडमी फलसीमा के पास के जंगल में सोमवार शाम आग लग गई। आग लगने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। लोगों ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा को आग लगने की सूचना दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर टीम ने मौक पर पहुंच आग को बुझाया। टीम में ओम प्रकाश, हरि सिंह, प्रेम सिंह, इंदु, भावना कोरंगा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...