जमुई, जुलाई 4 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता बरहट प्रखंड के कोल्हुआ टोला (नगदेवा) मलयपुर में नेशनल डॉक्टर्स डे और डा. विधान चंद्र राय के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष बेल और शरीफा का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण पेड़ उपक्रम जमुई जिला प्रमुख डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण भारती 2008 से ही लगातार भारत के महापुरुषों के जन्म दिन और पुण्य तिथियों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करती आ रही है। इसका उद्देश्य है। वृक्षारोपण करना है! पर्यावरण बचाना है । देश के सज्जन शक्ति को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण कार्य में जोड़ना आवश्यक है। किसी एक व्यक्ति से पर्यावरण संतुलन नहीं होगा। संसार के प्रत्येक मानव को थोड़ा प्रयास करना अनिवार्य है। यदि एक वृक्ष लगाकर बड़ा कर दिये, त...