मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- कम्पनी बाग से बिना अनुमति के फलदार वृक्ष कटवाने के मामले में जिला वन अधिकारी पर गाज गिर गई है। जिला वन अधिकारी का ट्रांसफर अमरोहा जनपद में कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए जिला वन अधिकारी को तैनाती दी गई है। कुछ दिन पूर्व कम्पनी बाग से बिना अनुमति के अमरुद, आम, लीची, बैल पत्थर व आवंला के दर्जनो पेड कटवा दिए गए थे। जिसकी शिकायत सभासद राजीव शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को की गयी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गयी। इस मामले की जांच अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक द्वारा कराई गयी। इस मामले में जिला वन अधिकारी राजीव कुमार को हटा दिया गया है। उनका ट्रांसफर अमरोहा जनपद में कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.