कटिहार, फरवरी 23 -- फलका।एक संवाददाता रविवार को फलका बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस चुनाव में विवेकानंद पटेल को तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहे, इसके लिए जिला उपाध्यक्ष नंदशरण चौधरी एवं पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शमशेर आलम और प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक हीरालाल राही ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के वरीय पदाधिकारी ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है,उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे। मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष चंदन...