कटिहार, फरवरी 14 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव समीप छापेमारी कर पशु तस्करी के लिए ले जा रहे तीन पशु व एक ऑटो को जब्त करने के साथ-साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि पकड़िया गांव समीप कुछ व्यक्ति ऑटो से मवेशी लादकर तस्करी के लिए लेकर जा रहा है। छापेमारी को पहुंची पुलिस को देख ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद सफीक व मोहम्मद हकीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों व्यक्ति से मवेशी से संबंधित वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद मौके से ऑटो व तीन मवेशियों को जब्त किया गया। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...