कटिहार, अगस्त 18 -- फलका, एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में आठ पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रहटा चौक समीप चार से पांच व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि चार व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पुनः सूचना मिली कि लालिसिंघीया मंदिर समीप कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहा है। तीनों को मौके से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों का ब्रेथ एनेलाजर मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं चिकित्सकों ने भी जांच के बाद सभी आरोपियों की शराब पीने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.