कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में औद्यानिक खेती को लेकर जिला उद्यान अधिकारी के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने फल, फूल, मसाला, औषधीय व सगंध खेती कराये जाने के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उद्यान विभाग के अधीन संचालित राज्य सेक्टर अन्तर्गत मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत (फल, फूल, मसाला, औषधीय व सगंध) वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वित होने वाली योजना की मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि उक्त सन्दर्भित योजनान्तर्गत इसी वित्तीय वर्ष हेतु निदेषालय शाकभाजी-65 हे., ग्लैडियोलस-20 हे., गेंदा-35 हे., मसाला की खेती-4 हे, ड्रैगन फ्रूट-5 हे., तुलसी की खेती-4 हे., फ्रूट बैगिंग-10 हे., प्याज की खेत...