दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। शहर में गुणवत्तापूर्ण बाल शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए फर्स्ट वर्ल्ड प्ले स्कूल की तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन दिग्घी कॉलोनी में किया गया। उद्घाटन समारोह केकेटी कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर एवं ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने किया। सुमन कुमार ठाकुर ने कहा कि एआई डिजिटल बोर्ड से लैस यह प्ले स्कूल बच्चों की शिक्षा और देखभाल में नई मिसाल है। यह संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान करेगा। विद्यालय की निदेशक श्वेता श्री ने बताया कि यहां बच्चों को खेल, रचनात्मक गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। स्कूल में स्पीक-ओ-किट, वर्चुअल रियलिटी, स्मार्ट क्लासरूम, एआई डिजिटल बोर्ड और रोबोटाइम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.