हरदोई, जनवरी 16 -- माधौगंज। कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश फर्स्ट थ्रो बॉल संगठन की ओर से प्रतियोगिता में राजस्थान के जयपुर, झुनझुन जिलों की टीमें, हरियाणा के हिसार, उत्तर प्रदेश के बनारस, जौनपुर, कानपुर, बाराबंकी, प्रयागराज और हरदोई की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमी फाइनल बनारस और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने पहला सेट 15-10 और दूसरा सेट 15-3 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल राजस्थान और प्रयागराज के बीच हुआ। राजस्थान ने पहला सेट 15-13 और दूसरा सेट 15-4 से जीत लिया। फाइनल में हरियाणा और राजस्थान की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। हरियाणा की टीम लगातार 25-18 व 25-22 से जीतकर विजयी घोषित हुई। स्कूल महाप्रबंधक शिखर पाल सिंह, उत्तर प्रदेश थ्रो बॉल सैक्रेटरी अभिषेक अभिषेक पटेल, भाजपा नेता सत्यम सिंह कनौजिया, थ्रो बॉल प्रेस...