एटा, नवम्बर 25 -- सवारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कई सवारियां घायल हो गईं। चीख-पुकार की आवज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पांच गंभीर घायल सवारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस सवारियों को लेकर दिल्ली से फर्रूखाबाद जा रही थी। सोमवार रात को कस्बा बागवाला के पास पहुंचे। वहीं पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। कई सवारियों को हल्की चोटें थी जो घटनास्थल से ही चली गई। पांच घायल सवारियों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायल सवारियों ने अपने नाम अमीन, रीना निवासी जलालाबाद फर्रूखाबाद, दीपक तिवारी निवासी खिरिया, सुंदर सिंह निवासी तुर्कीपुरा थाना मऊदरवाजा, गोपी निवासी राजेपुर ब...