कन्नौज, नवम्बर 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड से खुबरियापुर जाने वाले मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों में घरों का पानी भरा रहता है। इसके अलावा लोग अपने मवेशी सडक़ पर बांध देते हैं। जिससे आवागमन में काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। फर्रूखाबाद रोड से खुबरियापुर जाने वाले इस मार्ग से कई गांव जुड़े हैं। इसके अलावा नगर के मुख्य शिक्षण संस्थान और कई अस्पताल में इसी रोड पर हैं। इस रोड की हालत यह है कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से सडक़ के दोनों ओर बने मकानों का गंदा पानी सडक़ पर बहता है। इसके अलावा सडक़ पर जगह-जगह हुए गड्ढों में भी हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन दुश्वार बना हुआ है। सबसे बड़ी मुसीबत वहां के वाशिंदों ने यह खड़ी कर ...