कन्नौज, मई 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला नई बस्ती बंबा रोड के रहने वाले दो बच्चे घर से बिना बताए लापता हो गए थे। तीसरे दिन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया और फिर परिजनों को सूचना देने के बाद कोतवाली छिबरामऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर दोनों के परिजनों ने राहत की सांस ली। मोहल्ला नईबस्ती बंबा रोड निवासी प्रमोद बाथम ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह करीब 5.30 बजे उनका पुत्र वासु (12) व पड़ोसी में रहने वाला बच्चा राशिद अली (13) अचानक कहीं लापता हो गए थे। जब काफी समय बाद दोनों बच्चे घर वापस नही आए, तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। कहीं पता न चलने पर राशिद की मां नरगिस पत्नी जावेद ने कोतवाली में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को दोनों बच्चे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां वह जीआरपी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.