फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- समोसा लेने गयी एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नही चला। इस पर परेशान होकर परिजनों ने पुालिस को जानकारी दी। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की दोपहर के बाद उसकी 13 वर्षीय पुत्री समोसा लेने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह शाम तक घर वाापस लौटकर नहीं आई। उसको लेकर रिश्तेदारी में पता किया गया। लेकिन कहीं पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस अब किशोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.