फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद संवाददाता। महिला को डरा धमका कर भगा दिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला बिरसिंहपुर निवासी ईश्वरवती देवी की घर के पास खाली जगह पड़ी है। जिस पर कब्जे को लेकर गांव के ही युवक से विवाद चल रहा है। ईश्वरवती देवी गुरुवार सुबह घर पर साफ सफाई कर रही थी। उसी समय युवक ने विवादित जगह पर ईंटे डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जानकारी होने पर ईश्वरवती देवी ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य करने का विरोध किया। तो युवक ने ईश्वरवती देवी को डरा धमकाकर भगा दिया। थाना पुलिस को ईश्वरवती देवी ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.