संवाददाता, जून 15 -- यूपी के फर्रुखाबाद में पुलिसवालों की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये पुलिस वाले रविवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने खुद अस्पताल पहु्ंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के अच्छे इंतजाम के लिए बात की। हादसा, फर्रुखाबाद में कानपुर रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी, बोलेरो पर सवार होकर बदायूं से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब पौने छह बजे बदायूं जिले के ग्राम हाजी नगला और ग्राम उबरी खेड़ा से करीब 400 मीटर पहले कमालगंज थाने के खुदागंज थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.