फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज क्षेत्र के मोईनुद्दीनपुर रठौरा गांव के जवाहरलाल प्रेमादेवी जूनियर हाईस्कूल में पेट के कीड़े की दवा खाने से 110 छात्रों की हालत बिगड़ गई। एक के बाद एक कई बच्चे गश खाकर गिरने लगे तो हड़कंप मच गया। आनन-आनन में बच्चों को सीएचसी कमालगंज और लोहिया अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। मोईनुद्दीनपुर रठौरा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में 270 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को 150 बच्चे स्कूल आए थे। सीएचसी कमालगंज से प्रधानाध्यापक फूल सिंह पेट में कीड़े मारने की दवा लाए और दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को दवा बांटी। 15 मिनट बाद ही कक्षा एक के प्रशांत, कक्षा चार के रितिक और आदित्य को चक्कर आने लगा और वे गश खाकर गिर पड़े। आनन-फानन में प्रधानाध्यापक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.