फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। 14 साल पहले हत्या के एक मामले में कोर्ट ने शनिवार को पिता और उसके दो बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एडीजे प्रथम शैली रॉय ने सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। मेरापुर थाना क्षेत्र के पुनपालपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण एक झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसपर उन्होंने 25 मई 2011 को पातीराम, उनके बेटे अनूप कुमार उर्फ अमित कुमार व रोहिताश के खिलाफ मारपीट किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रीकृष्ण को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद ही श्रीकृष्ण ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि श्रीकृष्ण के भाई रामकिशन का मोबाइल चोरी हो गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मेरापुर थाना पुलिस ने मारपीट की...