फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार को कार और डीसीएम की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां से गंभीर घायल सभी लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार शाम करीब 7:35 बजे गांव भाऊपुर खुर्द के पास डीसीएम और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इधर घटना की जानकारी लगते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डीसीएम और ऑल्टो कार में सवार सभी घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने कार सवार 38 वर्षीय मोहित कुदेसिया निवासी तलैया लेन फतेहगढ़ और डीसीएम चालक देवेंद्र निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.