फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-कासगंज रेल ट्रैक पर बेंडीपुरा के पास रविवार को युवाओं की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में पतंग की डोर फंसने से तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया और करंट फैल गया। इसी दौरान सामने से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को युवाओं ने दुपट्टा और लाल टी-शर्ट दिखाकर समय रहते रुकवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि ट्रेन मौके पर आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस अफरा-तफरी के बीच करीब ढाई घंटे रेलवे यातायात बाधित रहा।फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के मध्य बेंडीपुरा मिशन कंपाउंड के पास रविवार दोपहर पतंग की डोर फंसने से स्पार्किंग के साथ ओएचई लाइन टूट गई। तार टूटकर जैसे ही रेलवे लाइन पर गिरा आसपास कंपाउंड में खड़े लोग भाग खड़े हुए। वहीं रेलवे लाइन पर करंट फैल गया। कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.