फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद। गंगा नदी में डूबने से एक छात्र समेत दो की मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कादरी गेट थाने के अमेठी कोहना गांव निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी सोनम और बेटे कार्तिक व नौ साल के बेटे आशिक के साथ सोमवार की सुबह पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। बेटा आशिक गहरे पानी में चला गया। इसे बचाने के चक्कर में पिता भी डूबने लगे। पिता तो बचकर बाहर निकल आए पर आशिक गहरे पानी में डूब गया। शोर-शराबे पर गोताखोर बुलाए गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आशिक के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर चौरासी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोंटू कटियार अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ सुबह को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.