फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- कलेवा के वक्त दूल्हा जमीन पर नहीं बैठा तो दूल्हन ने साथ जाने से मना कर दिया। दरअसल, एक रस्म करने के लिए दूल्हे से जमीन पर बैठने को कहा गया था। उसके मना करने पर कन्या पक्ष के लोगों को कुछ शारीरिक कमी जान पड़ी। बात बढ़ने पर विदाई से मना कर दिया गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। अंत में बिना दूल्हन के ही बारात लौट गई। एटा जिले के राजा रामपुर क्षेत्र के एक गांव से यहां नवाबगंज कस्बे में शुक्रवार शाम बारात आई थी। रात में शादी की रस्में पूरी हुईं। सुबह कलेवा के समय एक रस्म कराने के लिए घर की महिलाएं दूल्हे से जमीन पर बैठने को कहा तो उसने मना कर दिया। बार-बार उससे बैठने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं बैठा। इस पर कन्या पक्ष के लोगों को शारीरिक कमी होने की शंका हुई। दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। बात ब...