फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- कस्बे के शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने 112 पर कॉल करके बताया कि उसके भाई का अपहरण हो गया है। आनन-फानन में 112 पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस सक्रियता दिखाते हुए राठौरा बाजार के पास गाड़ी समेत युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों युवकों का 151 में चालान कर कार सीज की। मोहम्मदाबाद कस्बे के एक युवक ने 112 पर सूचना दी कि हमारे भाई का अपहरण हो गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसको बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला पुरानी मारपीट का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...