मुरादाबाद, मार्च 29 -- समय से पहले मौसम का मिजाज काफी गर्म होने के बाद लोगों में उत्पन्न हुई चिंता को तापमान की गिरावट ने खत्म कर दिया। पश्चिम दिशा से चली तेज हवा ने मौसम में कुछ यूं असर दिखाया कि देर रात और सुबह के समय घर से बाहर निकले लोगों की कंपकंपी छूट गई। मुरादाबाद में रात के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी लुढ़का। पिछले 24 घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी वजह से रात और सुबह वातावरण में ठंडक महसूस की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आने, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.