चम्पावत, जनवरी 2 -- टनकपुर में अंडर 16 और अंडर 21 बालक वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर रेस में विकास कुमार और विकास आर्या विजेता बने। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। अंडर-16 सौ मीटर रेस में विकास कुमार, अभिनव कुमार और अर्जुन कुमार विजेता बने। 800 मीटर में आयुष कुमार, अमित राम और साहिल कुमार अव्वल रहे। 1500 मीटर में सोनू आर्या, संदीप कुमार, करन कुमार तीन हजार में हिमांशु कुमार, रोशन राम व हिमांशु प्रसाद, लंबी कूद में शिवांश टम्टा, हिमांशु कोहली व राहुल कुमार पहले तीन स्थान पर रहे। अंडर 21 सौ मीटर में विकास आर्य, रोहित कुमार और प्रियांशु कुमार विजेता बने। 800 मीटर में कपिल कुमार, प्रियांशु, लक्ष्मण, 1500 में ललित कुमार, मोहन व मोहित, 3000 में हिमेश, हिम...