चम्पावत, दिसम्बर 6 -- पीजी कॉलेज लोहाघाट में 42 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। 100 मीटर रेस में प्रिया विश्वकर्मा विजेता बनीं। शुक्रवार को पीजी कॉलेज खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रुचिर जोशी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में प्रिया विश्वकर्मा प्रथम, आयुषी द्वितीय और बबीता बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 सौ मीटर दौड़ में नितिन त्रिवेदी, प्रकाश सिंह, सागर कर्नाटक विजेता बने। गोला क्षेपण में चन्द्रकांत जोशी, दीपक सिंह धौनी, सौरभ नाथ पहले तीन स्थान पर रहे। लंबी कूद में आशीष गिरी, तनीश सिंह देव, प्रियांशु ढेक अव्वल रहे। चक्का में हिमांशु जोशी, चन्द्रकांत जोशी, सौरभ नाथ विजेता बने। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थाना निरीक्षक अशोक कुमार, प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता मौजूद ...