भदोही, जुलाई 3 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के नथईपुर गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट से वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय रामराज सरोज घर पर खेती किसानी का काम करते थे। बुधवार की दोपहर वे कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच फर्राटे पंखे को थोड़ा आगे खिसकाने का प्रयास किया। पंखे में उतर रहे बिजली के करंट की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और किसी तरह से उन्हें पंखे से अलग किया। उसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पंखे में करंट उतर रहा था, इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.