बदायूं, जून 22 -- बदायूं, संवाददाता। फर्राटा पंखा गिरने से चारपाई पर लेटे किसान की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किसान के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिकरापुर गांव का है। यहां के रहने वाले टीकाराम 45 वर्ष पुत्र भगवत खेत में काम करने के बाद घर लौटे और फर्राटा पंखा लगाकर चारपाई पर आराम करने लगे। इसी दौरान पंखे का संतुलन बिगड़ गया और वह चारपाई पर उनके सीने पर गिर पड़ा, जिससे उन्हें करंट लगा और चोट भी आ गई। परिवार के लोग उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीकाराम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं टीकाराम को मृत घोषित किए जाने के बाद जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.