अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं मदन मोहन उपाध्याय डिग्री कॉलेज का दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव छतीनाखाल के खेल मैदान शुक्रवार से शुरू हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमेश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी ने किया। ताइक्वांडो खिलाड़ी करन साह ने मशाल दौड़ लगाई। इसके बाद सौ मीटर दौड़ में विवेक कुमार और कोमल नेगी ने बाजी मारी। दो सौ मीटर दौड़ में अभिषेक रावत और कोमल नेगी प्रथम स्थान पर रही। भाला फेंक में भास्कर आर्य व भूमिका रौतेला, चक्का फेंक में हिमांशु बिष्ट, गोला फेंक में हिमांशु व चांदनी ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में रविन्द्र सिंह मेहरा व तनुजा किरौला और 800 व 1500 मीटर दौड़ अजय नेगी के नाम रही। प्राचार्य प्रो. डीसी पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नाजिश खान, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निर्दोष, डॉ. ...