चम्पावत, अक्टूबर 8 -- टनकपुर में विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। फर्राटा दौड़ में वासु और दीपांशु विजेता बने। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएसओ चंदन बिष्ट ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालिका वर्ग 100 मी दौड़ में वासु प्रथम, महक द्वितीय, और प्रीति तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में दीपांशु, आदर्श और आदित्य विजेता बने। बालिका अंडर-17 400 मीटर दौड़ में सरिता, कुंती, मीनाक्षी पहले तीन स्थानों में रही। जबकि अंडर-17 बालकों की 200 मीटर दौड़ में हेमेश राम प्रथम, यश द्वितीय और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालकों की 800 मीटर दौड़ में भोपाल सिंह प्रथम, गंगा सिंह द्वितीय, और गिरीश तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक कल्पना आर्य, रचित बल्दिया, कमलेश भट्ट, सतीश जोशी, हिमांशु गड़कोट...