बुलंदशहर, फरवरी 15 -- नगर क्षेत्र बरन अपार्टमेंट गंगानगर के एक व्यक्ति से फर्म बनाने के नाम पर दो लोगों द्वारा दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गंगानगर कालोनी स्थित बरन अपार्टमेंट निवासी पीड़ित कंछीलाल शर्मा पुत्र स्व.शिवलाल शर्मा ने बीते दिनों शिकायती पत्र दिया था, जिसमें उसने बताया था कि आरोपी तेजपाल मलिक एवं शुभम मलिक पुत्र तेजपाल मलिक निवासी करनाल(हरियाणा) द्वारा फर्म बनाने के नाम पर दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की ...