जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के फॉरवर्ड मेस्सी बाउली ने 21 फरवरी को पंजाब एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग मुकाबले से पहले टीम की फिनिशिंग और गति सुधारने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम मौके बना रही है, लेकिन उन्हें गोल में बदलना जरूरी है।पहले मैच में हेडर से गोल करने के बावजूद ऑफसाइड करार दिए जाने पर बाउली ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि टीम की जीत सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में फिनिशिंग पर विशेष काम हो रहा है और जल्द ही बेहतर परिणाम दिखेंगे।घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगातार मैचों को लेकर उन्होंने कहा कि मजबूत शुरुआत टीम का आत्मविश्वास बढ़ाती है। फैंस के समर्थन की सराहना करते हुए बाउली ने कहा कि इस सीज़न में "फर्नेस" को किला बनाना टीम का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...