नोएडा, मई 17 -- विभाग ने शाहबेरी में छापा मारकर कार्रवाई की दोनों फर्मों से 6.19 लाख रुपये जमा कराए नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान शाखा ने फर्नीचर बेचने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी। दोनों फर्मों से 6.19 लाख रुपये जमा कराए। अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड टू गौतमबुद्ध नगर विवेक आर्य ने बताया कि 16 मई को शाहबेरी में फर्नीचर बेचने वाली दो फर्म पर छापा मारा था। दोनों फर्म फर्नीचर की खरीद और बिक्री का काम करती है। पांच दिन तक रेकी और जीएसटी पोर्टल पर किए गए डाटा विश्लेषण से पता लगा कि फर्मों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में देय कर नकद में नहीं जमा किया। वहीं, सभी कर देयता को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से चुकाया गया। जांच में यह भी पता लगा कि खरीद रजिस्टर में जितनी आईटीसी थी, उससे अधिक आईटीसी का उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.