शामली, दिसम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल के ग्रामीण ने बढई पर फर्नीचर बनाने के नाम पर 2 लाख 27 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव डांगरोल निवासी सोनू ने बताया कि गांव का ही शादाब बढई का काम करता है। पीड़ित व्यक्ति ने घर में फर्नीचर बनाने के नाम पर बढई को 2 लाख 27 हजार की रकम दी थी। रुपये देने के बाद जब उसने काम शुरू करने को कहा तो सादाब ने बार-बार टालमटोल किया और तरह-तरह के बहाने बनाता रहा। बाद में सादाब गांव छोड़कर कैराना नगर के तितर वाड़ा रोड स्थित एक कॉलोनी में चला गया। जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने सादाब के नए ठिकाने पर पहुंचा तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।परेशान होकर सोनू ने आखिरकार कानून का सहारा लिया और थाने में सादाब व उसके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज ...