समस्तीपुर, जून 10 -- खानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार में सोमवार को हुई अगलगी की घटना में दो दुकान जलकर राख हो गया। इसमें लाखों रुपये की कीमती समान जल जाने की बात कही जा रही है। इस दौरान एक आवासीय परिसर भी इसके चपेट में आ गया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग एक घर से अचानक उठी। वहीं देखते ही देखते आग ने दो दुकान और एक आवासीय घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अगलगी में घर में रखे घरेलू सामान और मवेशियों के लिए रखा गया भूसा पूरी तरह जल गया। बताते हैं कि बासुदेव महतो के पुत्र नरेश महतो की कबाड़ की दुकान में रखे लाखों रुपये के कबाड़ जलकर नष्ट हो गया। वहीं अनिल महतो के पुत्र चंदन महतो के फर्नीचर की दुकान में रखे सारे लकड़ी के फर्नीचर जलकर राख हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.