सिद्धार्थ, मार्च 9 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा-सेमरा मार्ग पर स्थित छपवा गांव के पास छपवा मोड़ पर एक फर्नीचर की दुकान में रविवार को आग लग गई। इससे दुकान में रखे फर्नीचर सहित सारा समान जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ है। बेलौहा-सेमरा मार्ग पर स्थित छपवा गांव पास छपवा मोड़ पर गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद यूनुस फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे दुकान में आग लग गई। सड़क से जा रहे राहगीरों ने बोर्ड पर नंबर लिखा देख दुकान मालिक को सूचना दी। जब तक मालिक आते और दमकल और पुलिस को सूचना देते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.