रुद्रपुर, फरवरी 17 -- खटीमा। बाल श्रम उन्मूलन के तहत चल रहे लेबर कैंपेन 3.0 अभियान में श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र में छापेमारी कर एक प्रतिष्ठान में 16 वर्षीय किशोर को कार्य करते हुए पकड़ा। मामले में दुकान स्वामी के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है। राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी (लेबर कैंपेन 3.0) एवं सहायक श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला बाल श्रम टास्क फोर्स द्वारा बाल/किशोर श्रम चिन्हिकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट के नेतृत्व में टीम ने पीलीभीत स्थित फर्नीचर की दुकान में छापा मारा, जहां एक किशोर लकड़ी का कार्य करता मिला। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकान स्वामी आरिफ के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी...