लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर क्षेत्र में फर्नीचर डिलेवरी के बाद भुगतान मांगने पर दबंगों ने महिला कारोबारी व पति से अभद्रता की। विरोध पर पति को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोमतीनगर के विकल्पखंड-2 निवासी कीर्ति त्रिपाठी के मुताबिक, उनका कृष्णानगर में द ट्रीमैन नाम से फर्नीचर शोरूम है। उन्होंने बताया कि नवंबर में कानपुर रोड एलडीए सेक्टर-डी निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव व पुनीत मोदियानी ने फर्नीचर का ऑर्डर दिया था। बताया कि आर्डर 3 जनवरी को तैयार कर डिलेवरी कर दी गई। भुगतान के 43 हजार रुपये बाकी थे। पीड़ित ने भुगतान की बात कही तो आरोपियों ने आनाकानी करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि 10 जनवरी की शाम वह पति गोपेश और चार साल की बेटी संग आकांक्षा के घर पहुंची। रुपये मांगने पर पुनीत मोदियान...