गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। राजीव नगर में बुधवार देर रात तीन युवकों ने एक फर्नीचर कारोबारी को बेहोश कर 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। यह पूरा घटनाक्रम पास घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कारोबारी अपने दोस्त से रुपए लेकर पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर निवासी कपिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फर्नीचर खरीदने और बेचने का का काम करते हैं। बीती एक अप्रैल की रात वह अपने दोस्त राजेश के पास सेक्टर-82 गए थे। राजेश भी फर्नीचर का शोरूम चलाता है। उससे 50 हजार रुपये लेकर राजीव नगर के लिए निकला। वह अपने घर कि गली नंबर-5 के आगे ऑटो से उतरकर पैदल घर की ओर जा रहा था। गली में पीछे से आए एक युवक ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.